फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees take a dip of faith in Saryu on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 08 Nov 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in Saryu on Kartik Purnima
बेलहर के राजघाट आमी नदी के तट पर लगे मेले में कराही चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : KHALILABAD
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

- गोदान, कथा सुनकर और मुंडन कराकर मन वांछित फल की कामना की
संतकबीरनगर/ धनघटा। कार्तिक पूर्णिता पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। गोदान और दान पुण्य करके मनवांछित फल की कामना की। इस दौरान नदी के घाटों पर पर लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने जरूरत के सामानों की खरीदारी की। प्रशासन की ओर से स्नान पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर पवित्र सरयू नदी के बिड़हर घाट, खड़कपुर घाट, मयंदी घाट, चहोड़ा घाट, चाड़ीपुर घाट और रामबाग घाट पर सोमवार देर शाम से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के जयघोष के साथ मंगलवार भोर से ही श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने गोदान, कथा सुनकर, मुंडन कराकर मन वांछित फल की कामना की। बिड़हर घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोर होने के पहले ही लोगों ने स्न्नान करना शुरू कर दिया। आठ बजते- बजते आलम यह हुआ की घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी। राधेश्याम पांडेय और राम नरायन पांडेय ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। लोगों ने इस अवसर पर सरयू नदी के घाटों पर पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाने के साथ दान पुण्य किए। चंद्रग्रहण लगने और समाप्त होने दौरान श्रद्धालु स्नान करने के लिए नदी तट पर रुके रहे। उसके बाद ही लोग स्नान करके घरों को लौटे। इस दौरान मेले में लोगों ने जरूरत के सामानों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन

पुलिस के बेहतर इंतजाम से नहीं लगा जाम
पिछले वर्षों में कार्तिक पूर्णिमा पर धनघटा से लेकर बिड़हर घाट तक बार- बार जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस कर्मियों को जाम हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। इस बार पुलिस ने धनघटा में ही बड़े वाहनों को रोक दिया था। बड़े वाहन सिकरीगंज और बस्ती छावनी की ओर डायवर्ट कर दिए गए। जबकि उमरिया बाजार में बैरियर लगाकर पुलिस ने दो पहिया वाहनों को भी रोक दिया। जिससे बिड़हर घाट तक करीब चार किलोमीटर श्रद्धालुओं को पैदल जाना पड़ा। ऐसी व्यवस्था से जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने चढ़ाई कढ़ाई तो लोगों ने मेले का लिया आनंद
बेलहर/ रोसया बाजार। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने आमी नदी के तट पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही नदी किनारे स्थित राम-जानकी मंदिर पर पूजा-अर्चना भी किया। इस अवसर पर यहां भव्य मेला भी लगा। बच्चों ने गुब्बारों व खिलौनों की खरीदारी की, वहीं अन्य सामग्री की बिक्री भी खूब हुई। इस दौरान प्रशासन और पुलिस मुस्तैद रही।
बेलहर ब्लॉक के नंदौर-रुधौली मार्ग स्थित राजघाट में अध्यात्मिक राम जानकी मंदिर है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां बड़ी संख्या लोग राजघाट स्थित आमी नदी पर पहुंचकर मंदिर पर स्नान कर राम जानकी मंदिर पर पूजा करते हैं। इसके लिए दो दिन पहले से ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थी। इस दौरान सीओ राजीव कुमार यादव, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, दिलीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, एसआई जयप्रकाश मिश्रा, संदीप कुमार, गगन मिश्रा आदि मुस्तैद रहे।

रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को पौली क्षेत्र के सरयू के पवित्र घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा कर सुख समृद्धि की कामना की। सरयू के चहोडा, मयंदी घाट पर भोर चार बजे से ही स्नानार्थियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई । स्नान का सिलसिला शुरू हुआ जो पूरे दिन चला। स्नानार्थी जहां नदी में लगाते हुए पुण्य के भागी बने, वहीं माताओं ने सरयू माता को कराही चढ़ाया और सत्यनरायन भगवान की कथा सुनी। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने गऊ दान कर सुख समृद्धि की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed