फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Devotees performed the 'Chauka Aarti' and received 'Guru Diksha' at Kabir Chaura.

Sant Kabir Nagar News: कबीर चौरा में श्रद्धालुओं ने की चौका आरती, ग्रहण की गुरु दीक्षा

Wed, 01 Jul 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed the 'Chauka Aarti' and received 'Guru Diksha' at Kabir Chaura.
संतकबीर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का हुआ समापन
विज्ञापन

मगहर। संतकबीर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सोमवार की देर शाम समापन हो गया। इस दौरान मगहर में श्रद्धालुओं ने चौका आरती और गुरु दीक्षा लेने के साथ ही गुरुपूजा भी की। इसके बाद विधि विधान से कबीर जयंती उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित संतों के निर्गुण भजन से पूरा माहौल कबीरमय हो गया।
कबीर जयंती पर विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालुओं ने कार्यक्रमों में भाग लिया। चौका आरती के दौरान लोगों को दीक्षा के मौके पर महंत विचार दास ने कहा कि बिना गुरु दीक्षा के मानव शरीर अधूरा माना गया है। मनुष्य जब गुरुदीक्षा प्राप्त कर लेता है तो उसे गुरु से अलौकिक ज्ञान प्राप्त होता रहता है। इसके बाद व्यक्ति के जीवन में बदलाव आने लगता है।
विज्ञापन

इसलिए सद्गुरु कबीर ने कहा है कि निराकार ब्रह्म को ही गुरु मानकर उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए जीवन के झंझावात से छुटकारा पा सकते हैं। मनुष्य को सही मार्ग पर ले जाने वाला एक मात्र गुरु को ही माना गया है। गुरु हमेशा अपने भक्तों को सत्य, प्रेम, सौहार्द के रास्ते पर चलने की सीख देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कबीर के अनुयायियों ने चौका आरती के दौरान कलश स्थापित कर नारियल, फल, पान का पत्ता, धूप, दीप से पूजन आदि करने के बाद महंत विचार दास से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर रामलखन दास उर्फ लाल बाबा, केशव दास, डाॅक्टर हरिशरण शास्त्री, अरविंद दास शास्त्री, डाॅक्टर राकेश सिंह, संपूर्णानंद त्रिपाठी, भोलू सिंह, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed