{"_id":"67042ab5a43746684b02bee7","slug":"development-work-will-be-done-in-kabir-chaura-admin-block-pathway-and-meditation-hall-will-be-built-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-121916-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कबीर चौरा में होंगे विकास के कार्य, बनेगा एडमिन ब्लॉक, पाथ-वे और मेडिटेशन हाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कबीर चौरा में होंगे विकास के कार्य, बनेगा एडमिन ब्लॉक, पाथ-वे और मेडिटेशन हाॅल
Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
- पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली
- योजना पर खर्च होंगे करीब 15 करोड़ रुपये, डीएम ने शासन को भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कबीर चौरा पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां विकास के कार्य कराए जाने की डीएम ने पहल की है। इसमें कबीर चौरा परिसर में 15 करोड़ खर्च कर धर्मशाला, एडमिन ब्लॉक, पाथ-वे, मेडिटेशन हाॅल बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे यहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। साथ ही संतों और अन्य लोगाें को सहूलियत मिलेगी।
कबीर चौरा मगहर में बड़ी संख्या में कबीर के अनुयायी और पर्यटक आते हैं। उनके ठहरने आदि में दिक्कत आती है। कारण यह है कि यहां अब भी सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने यहां पर्यटन विकास के लिए कदम उठाया है। डीएम ने पर्यटन विकास के लिए 15 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इस योजना के तहत धर्मशाला, एडमिन ब्लॉक, पाथ-वे, मेडिटेशन हाॅल, किचन, डायनिंग हाॅल, प्रतीक्षालय, बाउंड्रीवाॅल आदि के भी कार्य कराए जाएंगे। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी।
विकास की जगी उम्मीद
मगहर स्थित कबीर चौरा में पयर्टन के दृष्टिकोण से विकास होने से लोगों में उम्मीद जगी है। इससे पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी तो यहां लोगों की आवाजाही भी बढ़ेगी। इससे आसपास के लोगों को जहां रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं लोगाें को मनोरंजन आदि के लिए सुविधाएं मिल जाएंगी। मगहर के निवासी सत्य प्रकाश, अवधेश सिंह आदि ने कहा कि मगहर को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। पहले से भी यहां विकास के काम हो रहे हैं। अब पर्यटन की दृष्टि से विकास के अन्य कार्य होने से यहां सैलानियों के आने की रफ्तार बढ़ेगी। इससे लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मगहर स्थित कबीर चौरा पर्यटन के दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां के विकास के लिए नया प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसमें विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इससे यहां आने वाले पर्यटकों के ठहरने आदि की सुविधा मिलेगी। शासन स्तर पर बजट के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही काम शुरू हो जाएंगे।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम