{"_id":"67af829abbeb8cd789025a05","slug":"development-projects-worth-rs-15-crore-will-change-the-face-of-the-extended-area-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-128561-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 15 करोड़ की विकास परियोजनाओं से बदलेगी विस्तारित क्षेत्र की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 15 करोड़ की विकास परियोजनाओं से बदलेगी विस्तारित क्षेत्र की सूरत
Fri, 14 Feb 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
शहर के घोरखल मोहल्ले में बनी सीसी सड़क।
संतकबीरनगर। धन के अभाव में 15 करोड़ की विकास परियोजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही थीं। इसके चलते नगर के मोहल्लों में आने-जाने के साथ ही जलनिकासी की समस्या बढ़ गई थी।
नगर पालिका परिषद के लगातार प्रयास के बाद भी विकास की परियोजना को गति नहीं मिल पा रही थी। अब धन अवमुक्त होने के बाद गौसपुर, विधियानी, बनियाबारी समेत अन्य स्थानों पर नाली व सड़क का निर्माण शुरु हो गया है। इससे लोगों को समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार होने के बाद शहर की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्डों में बंटी आबादी को सुविधाओं से लैस करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने करीब 15 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसके तहत डीघा, गौसपुर, बनियाबारी, मोहद्दीनपुर, बरई टोला, बड़गो सहित विभिन्न मोहल्लों में इंटरलाॅकिंग सड़क और नाले का कार्य होना था। करीब दस माह पहले बनी परियोजनाओं पर कार्य न होने से लोगों को जहां आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
इस मामले को अमर उजाला ने 20 जनवरी के अंक में कहीं कार्य अधूरा...कहीं निर्माण ही नहीं हुआ शुरू शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर पालिका प्रशासन ने अब इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में जुट गई है और कार्य शुरू हो करा दिया है।
जनवरी के अंतिम सप्ताह में धन अवमुक्त होने के बाद बनियाबारी, घोरखल, मिश्रौलिया, मलीन बस्ती मड़या, डीघा सहित विभिन्न क्षेत्रों में इंटरलाॅकिंग और नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। है। इसके साथ ही शहर के मोहद्दीनपुर में नाले का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। यह कार्य मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।