फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   developement works stopped due to enquiry

जांच के फेर में ठप पड़ा नगर पालिका क्षेत्र का विकास कार्य

Sat, 09 Jan 2021 05:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
developement works stopped due to enquiry
जांच के फेर में ठप पड़ा नगर पालिका क्षेत्र का विकास कार्य
विज्ञापन

विपक्षी सभासदों ने की थी विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत
डिवाइडर का निर्माण ठप तो अन्य कार्य भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में चेयरमैन समर्थक व विपक्षी सभासदों के बीच छिड़ी जंग का खामियाजा नगरवासियों को उठाना पड़ रहा है। कारण यह है कि शिकायत के बाद विकास कार्यों की जांच चल रही है। ऐसे में जहां डिवाइडर का निर्माण कार्य ठप पड़ा है, वहीं, अन्य कार्य भी प्रभावित हो गया है।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सभासद वर्तमान में दो गुटों में बंट गए हैं। चेयरमैन समर्थक सभासद जहां विपक्षी सभासदों पर विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं, विरोधी सभासद विकास कार्यों में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं। इस आरोप-प्रत्यारोप के कारण खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास से करीब एक करोड़ 92 लाख की लागत से बनने वाला डिवाइडर अधूरा पड़ा हुआ है। स्थिति यह है कि अभी कुछ ही दूर तक डिवाइडर बन सका है। शिकायत की जांच के लिए डीएम ने सीडीओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की है, जो अभी जांच कर रही है। इस बीच खलीलाबाद सदर के विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने भी डीएम को पत्र लिखकर विपक्षी सभासदों की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया है। विपक्षी सभासद त्रिभुवन कुमार, शैलेश कुमार आदि ने जिन बिंदुओं की जांच की मांग की है, उसमें बगैर टेंडर के कार्य कराए जाने, नीलामी में गड़बड़ी, बरई टोला में धोबी घाट के निर्माण में अनियमितता आदि शामिल हैं। शिकायत की जांच टीम कर रही है, लेकिन अभी तक जांच किसी मुुकाम तक नहीं पहुंची है, जिसके कारण अधूरे कार्य जहां रुके पड़े हुए हैं, वहीं, अन्य कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि कुछ सभासदों ने निजी स्वार्थ के लिए झूठा आरोप लगाया है। इसकी जांच चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरी हो जाएगी और सच्चाई सामने आ जाएगी। इधर, सीडीओ अतुल कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed