फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   despute for overhead tank making

Sant Kabir Nagar News: कैसे पूरा होगा जल जीवन मिशन, जब जमीन के लिए हो रहा संघर्ष

Thu, 11 Jan 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
despute for overhead tank making
फोटो सहित
विज्ञापन

माझा चहोड़ा में ओवरहेड टैंक बनाने को लेकर हो रहा विवाद
रमजगला में एक साल तक चलता रहा जमीन का विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओवरहेड टैंक प्रस्तावित है। इसके तहत कई ग्राम पंचायतों में काम चल रहा है। लेकिन, सार्वजनिक भूमि को लेकर कई गांवों में विवाद चल रहा है। इसका ताजा उदाहरण माझा चहोड़ा है, जहां ठेकेदार के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। अन्य गांवों में भी विवाद की स्थिति बनी हुई है।
धनघटा क्षेत्र के माझा चहोड़ा गांव के लोगों और जल निगम ठेकेदार के बीच हुए विवाद की जड़ गांव के लोग राजस्व विभाग को बता रहे हैं। ग्राम पंचायत किशुनपुर के ग्राम प्रधान का कहना है कि जिस जमीन को प्रस्तावित किया गया, वहां पर निर्माण न करा कर दूसरी जगह कराया जा रहा है। दूसरी तरफ माझा चहोड़ा के लोग जल निगम के ओवरहेड टैंक का निर्माण अपनी ग्राम पंचायत की जमीन में कराए जाने का आरोप मढ़ रहे हैं। इस विवाद में माझा चहोड़ा के पांच नामजद और 40 से 50 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत किशुनपुर के प्रधान हरिश्चंद्र का कहना है कि ओवरहेड टैंक का निर्माण किए जाने के लिए ग्राम समाज की जमीन आराजी नंबर 266 और 169 को प्रस्तावित करके जल निगम को दी गई है। लेकिन, राजस्व विभाग के लोग उस जमीन को चिह्नित न करके गोशाला की भूमि पर ओवरहेड टैंक का निर्माण कराए जाने की कोशिश की। इसका विरोध जब किया गया तो उस जमीन को भी छोड़कर माझा चहोड़ा के सिवान के पास ओवरहेड टैंक के लिए जमीन का चिह्नांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी पैमाइश एक तरफ से की जाती है तो वह जमीन किशनपुर के सिवान में पड़ती है और दूसरी तरफ से पैमाइश होती है तो माझा चहोड़ा के सिवान में निकलती है। इसका विरोध करना माझा चहोड़ा के लोगों के लिए स्वाभाविक है। राजस्व विभाग के उत्पन्न किए गए विवाद की चक्की में माझा चहोड़ा गांव के लोग पिस रहे हैं। ठेकेदार के साथ हुए विवाद में माझा चहोड़ा के ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया गया है तो दूसरी तरफ निर्माण कार्य भी बंद पड़ा है।

इसी तरह रमजगला में भी एक साल तक विवाद की स्थिति बनी रही। कई बार मामला शांत कराने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद बना रहा। ग्राम प्रधान कृष्ण चंद्र यादव ने कहा कि अब मामला शांत हो गया है। कार्य शुरू करा दिया गया है।
कोट
पूरे प्रकरण की जांच के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed