फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   despute during ambedkar jayanti programme

आंबेडकर जयंती के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद

Thu, 14 Apr 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
despute during ambedkar jayanti programme
आंबेडकर जयंती के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम बंधुपुर में बृहस्पतिवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

बंधुपुर में स्थित परिषदीय विद्यालय के बगल में खाली भूमि है। उक्त भूमि पर बृहस्पतिवार को आंबेडकर जयंती मनाई जा रही थी। इसी दौरान खबर फैल गई कि कार्यक्रम समापन के बाद उक्त भूमि पर प्रतिमा की स्थापना होगी। भनक लगते ही दूसरे पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और आपत्ति जताई। ऐसी दशा में प्रतिमा स्थापित नहीं करने देने की बात की। आंबेडकर जयंती के आयोजकों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि केवल जयंती मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रतिमा की स्थापना भूमि चिह्नित होने के बाद की जाएगी। इसी बीच महुली पुलिस को सूचना मिली कि दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस हरकत में आ गई। एसओ केडी सिंह, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इकठ्ठा लोगों को हटाए। शांति व्यवस्था कायम की। गांव में कुछ पुलिस कर्मी रुके हुए हैं। थानाध्यक्ष केडी सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर फोर्स गई थी। आंबेडकर का चित्र लगाकर जयंती मनाई जा रही थी। प्रतिमा की स्थापना की सूचना गलत थी। दो पक्षों में कोई विवाद नहीं हुआ था। आयोजन कमेटी को तहसील प्रशासन से पैमाइश कराकर भूमि चिह्नित करने के बाद ही प्रतिमा स्थापित करने की बात कही गई है। गांव में शांति कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed