फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dense fog prevailed in the morning, brake on the speed of vehicles

Sant Kabir Nagar News: सुबह छाया रहा घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार पर ब्रेेक

Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed in the morning, brake on the speed of vehicles
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव का असर सोमवार को भी देखने को मिला। सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक कोहरा रहा। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। दोपहर में आसमान साफ हुआ और हल्की धूप निकली, लेकिन फिर बादल छा गए। लोगों को सुबह के समय ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह में घना कोहरा छाया है। चालकाें को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

हाईवे से लेकर अन्य रूटों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। यही स्थिति सुबह नौ बजे तक बनी रही। इसके बाद हल्की धूप हुई तो कोहरा छट गया, लेकिन कुछ देर में ही बादल छा गए। कोहरे के चलते सुबह और शाम ठंड का टहसास होने लगा है। ऐसे में लोग ऊनी कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो सामान्य गति से पश्चिमी हवा चलती रहेगी। अगले हफ्ते तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed