फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demonstration of villagers on demand of drinking water supply

Sant Kabir Nagar News: पेयजल आपूर्ति की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 17 Jun 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Jun 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers on demand of drinking water supply
- टंकी बनने के बाद नहीं शुरू हुई पानी की आपूर्ति
विज्ञापन


- मेंहदावल क्षेत्र के सांडे कला गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के सांडेकला गांव में पानी की टंकी बनने के बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण बाबू राम सिंह, जन्मेजय कुमार अवधेश देवेंद्र सिंह, सुभाष चौधरी, रामा, जितेंद्र, सचिन, सिंबू, शिवेंद्र सिंह, पप्पू आदि लोगों ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी ने इस ग्राम पंचायत को गोद लिया था और गांव के लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी व पेयजल आपूर्ति के लिए हर घर जल नल योजना में गांव का चयन किया। लेकिन 10 वर्ष पहले गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इस परियोजना पर लगभग 58 लाख रुपये खर्च किए गए। लेकिन उसके बावजूद अभी तक परियोजना का ट्रायल नहीं किया गया। लोगों ने कार्यदाई संस्था पर मानक विहीन कार्य करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि पानी की टंकी बनाने के नाम पर भारी अनियमितता की गई। जिसके कारण परियोजना का ट्रायल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी की जाएगी। संबंधित विभाग को पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed