{"_id":"64aef096197512f3040bbf43","slug":"demonstration-against-sending-journalist-to-jail-in-gangster-demand-for-fair-investigation-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-226-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पत्रकार को गैंगस्टर में जेल भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पत्रकार को गैंगस्टर में जेल भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Wed, 12 Jul 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
कलकट्रेट पर अपनी मांगो को लेकर धरना देते पत्रकार।
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के निवासी पत्रकार अमित प्रताप मिश्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करके गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाने से नाराज पत्रकारों ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कार्रवाई वापस किए जाने की मांग की। बाद में एडीएम, एएसपी, एसडीएम और सीओ के साथ सभागार कक्ष में बैठ कर वार्ता की। फिर राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एडीएम को सौंपा।
पत्रकारों ने कहा है कि धनघटा क्षेत्र के कटार मिश्र निवासी पत्रकार अमित मिश्रा ने वर्ष 2018 में गांव के ही एक व्यक्ति से एक पुरानी बाइक खरीदी थी। बाद में पता चला कि उक्त बाइक किसी के जरिये चुरा कर बेची गई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए अमित मिश्रा को भी आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया था। 11 जुलाई को गैगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। पत्रकारों ने मांग किया है कि सक्षम उच्चाधिकारी से प्रकरण की विधिवत जांच कराते हुए पत्रकार अमित मिश्रा के विरुद्ध की गई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को समाप्त किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, रमेश कुमार शर्मा, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अजीत नाथ मिश्रा, विजय कुमार मिश्र, धनुषधर पांडेय, साहिल खाान, रवि कुमार प्रजापति, रवि यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद