{"_id":"6a834e9e7e23a8107004238f","slug":"demand-for-equal-pay-policy-for-contractual-and-outsourced-employees-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-155722-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए समान वेतन नीति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए समान वेतन नीति की मांग
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपते भारतीय मजदूर संघ के लोग। स्रोत-संगठन
संतकबीरनगर। कर्मचारियों एवं श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए समान वेतन नीति, नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्थानांतरण नीति सहित श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है।
भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि एनएचएम के संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, रोग नियंत्रण, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें वेतन विसंगति, सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं नियमितीकरण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री शक्ति विकास उपाध्याय, हरिओम सिंह, संजय शर्मा, आनंद मौर्य, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. अबू बकर, संगीता कुमारी, भास्कर पांडेय, राधेश्याम पांडेय, इम्तियाज, दयानाथ आदि शामिल रहे।