{"_id":"6aea26fce07e1f1c280ae4dd","slug":"demand-for-bikes-and-scooters-increased-before-dhanteras-and-diwali-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160009-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धनतेरस और दिवाली से पहले बाइक-स्कूटी की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धनतेरस और दिवाली से पहले बाइक-स्कूटी की बढ़ी मांग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस और दिवाली से पहले बाजार में दोपहिया वाहनों की खरीदारी को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। बाइक और स्कूटी के शोरूम पर ग्राहक पहुंचकर पसंदीदा मॉडल देख रहे हैं और बुकिंग करा रहे हैं। युवाओं में स्पोर्टी लुक और आधुनिक फीचर वाली बाइक का क्रेज है, जबकि युवतियां बेहतर माइलेज और आकर्षक डिजाइन वाली स्कूटी पसंद कर रही हैं।
युवा अब बाइक खरीदते समय केवल लुक ही नहीं, बल्कि उसमें मिलने वाले आधुनिक फीचर भी देख रहे हैं। स्पोर्टी डिजाइन, आकर्षक ग्राफिक्स, डिजिटल मीटर, एलईडी लाइट, डिस्क ब्रेक और बेहतर पिकअप वाली बाइक उनकी पहली पसंद बन रही हैं। 125 से 160 सीसी तक की बाइक की मांग है। ग्राहक तेज पिकअप, बेहतर कंट्रोल और आरामदायक राइडिंग पोजिशन को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
बाइक शोरूम के संचालक गगनदीप सिंह सैंकी ने बताया कि आधुनिक बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल इंडिकेटर और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे फीचर मिल रहे हैं। कई मॉडल में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ एबीएस की सुविधा भी है। डिजिटल मीटर पर स्पीड और ईंधन समेत जरूरी जानकारियां आसानी से देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
स्कूटी में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों की मांग
स्कूटी की मांग युवतियों के साथ नौकरीपेशा लोगों और परिवारों में भी है। हल्का वजन, कम ऊंचाई, आरामदायक सीट, पर्याप्त फुटबोर्ड और सामान रखने के लिए अंडरसीट स्टोरेज इसकी प्रमुख खूबियां हैं। ऑटोमैटिक गियर सिस्टम के कारण शहर के भीड़भाड़ वाले रास्तों पर इन्हें चलाना आसान रहता है। कई मॉडल में डिजिटल मीटर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, एलईडी लाइट, साइड स्टैंड और स्मार्ट की जैसे फीचर दिए जा रहे हैं। पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी के विकल्प भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।