Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   D.El.Ed. second semester back exam will be held at three centers.

Sant Kabir Nagar News: तीन केंद्रों पर होगी डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा

Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. second semester back exam will be held at three centers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की बैक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा तीन केंद्रों पर 12 अक्तूबर से शुरू होगी और 17 अक्तूबर तक चलेगी। परीक्षा में 1280 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक के तौर पर सेंटर बने स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा पुलिस सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
जनपद में डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की बैक व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद और एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद को केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में 1280 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल को नामित कर दिया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉयट प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को गंभीरता के साथ परीक्षा ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
बताया कि परीक्षा 12 अक्तूबर से शुरू हो रही है और यह 17 अक्तूबर तक चलेगी। शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली गई है। सुरक्षा के लिए केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed