फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Defects found during DM's inspection, notices issued to two shopkeepers

Sant Kabir Nagar News: डीएम के निरीक्षण में मिली खामियां, दो दुकानदारों को नोटिस

Mon, 03 Aug 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 03 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Defects found during DM's inspection, notices issued to two shopkeepers
संतकबीरनगर। जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम आलोक कुमार ने सोमवार को उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों को नोटिस देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत साधन सहकारी समिति मीरगंज का निरीक्षण में वहां पर पॉस मशीन स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया। मौके पर नौ बोरी यूरिया का अंतर मिला जिसके कारण दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। अन्य विवरण अद्यतन मिले, फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही थी। इसके बाद डीएम ने विकासखंड सेमरियावां अन्तर्गत साधन सहकारी समिति सेमारियावां केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर उपस्थित किसान रहमत अली, कलीम अहमद ने अवगत कराया गया कि यहां पर पर्याप्त मात्रा में खाद निर्धारित मूल्य पर मिल रही है। जांच में स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने किसान रोहित से भी मोबाइल नंबर पर संपर्क कर किस रेट पर खाद मिल रही है इसकी जानकारी ली गई। कृषक द्वारा उचित मूल्य पर मिलना बताया गया। डीएम ने उपस्थित किसानों से अपील किया कि अपने रकबा के अनुसार ही आवश्कतानुसार उर्वरक क्रय करें एवं रसीद भी प्राप्त करें। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार यादव, एआर को-ऑपरेटिव आनंद कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed