फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Decorated market for Chhath, increased splendor

छठ के लिए सजे बाजार, बढ़ी रौनक

Fri, 28 Oct 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Decorated market for Chhath, increased splendor
छठ पर्व के ​​लए मुखलिसपुर चौराहे पर फलों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : KHALILABAD
छठ के लिए सजे बाजार, बढ़ी रौनक
विज्ञापन

पोखरों और नदियों के किनारे पूजा के लिए स्थान हुए निर्धारित
संतकबीरनगर। सूर्य की उपासना और छठ पूजा के लिए तैयरियां पूरी कर ली गई हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के पोखरे और नदी के किनारे स्थित पूजा स्थलों पर सफाई के बाद प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई है। बाजार में डलिया, नारियल, सभी प्रकार के फल, जमीरी नीबू, गन्ना, पत्ते सहित हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा, कच्ची मूंगफली, गट्टा, बताशा, मिठाई आदि के दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। शनिवार को खरना के बाद निराजल व्रत शुरू हो जाएगा।
खलीलाबाद के कोतवाली के उत्तर के पोखरे, शुगर मिल और बिधियानी के पोखरे के पास सफाई नगर पालिका के कर्मचारियों ने की। हनुमान गढ़ी स्थित पोखरे की सफाई व साज सज्जा का कार्य शुरू हो गया है। मगहर के आमी नदी के किनारे शिव मंदिर से बाईपास तक घाट के किनारे प्रकाश की व्यवस्था पूर्ण करा ली गई है।
विज्ञापन

मेंहदावल में कुबेर नाथ, बखिरा में भंगेश्वरनाथ, हरिहरपुर में कठिनईया के किनारे और धनघटा में घाघरा के तटों पर लोगों ने अपने-अपने लिए पूजा स्थल निर्धारित किए। राप्ती के तट पर भी ग्रामीणों की ओर से अपने स्तर से जगह-जगह पूजा स्थलों की सफाई करने की खबर मिली है। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, सब्जी मंडी आदि जगहों पर छठ पर्व को लेकर दुकाने सज गई है, जहां पर लोग खरीदारी के लिए जुट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
छठ आयोजन के लिए हुई बैठक
संतकबीरनगर। गोला बाजार के हनुमान गढ़ी स्थित पोखरे पर आयोजित होने वाले छठ पर्व को लेकर शुक्रवार को पूर्वाचल उद्योग व्यापार मंडल और जन सेवा संसथान की संयुक्त बैठक हुई।

व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष महेश कुमार गुप्त ने बताया कि इस बार श्री श्री छठ पूजा समारोह के जरिए पोखरे की बेहतर सफाई कराई गई है। महिलाओं ने पूजा को लेकर वेदी आदि बना दी है। समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय, बैजनाथ जायसवाल, रामजी गुप्त, तीरथ राज गुप्त, सूरज जायसवाल, रजनीश वर्मा, किशन कसौधन, ओमकार जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed