{"_id":"627c00225f76a40ff930a36d","slug":"death-in-suspicious-condition-khalilabad-news-gkp436531520","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडितपुरवा गांव में अबूझ हाल में वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडितपुरवा गांव में अबूझ हाल में वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडितपुरवा गांव में अबूझ हाल में वृद्धा की मौत
मेंहदावल। क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव में मंगलवार देर शाम वृद्धा की अबूझ हाल में मौत हो गई। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। पीड़ित परिजनों ने मौत को स्वाभाविक बताया, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीड़ित पतोहू सुनीता देवी पत्नी संतराम ने बताया कि मंगलवार देर शाम पड़ोसी सेवक निषाद की बरात जा रही थी। बरात में विवाद होने की सूचना पर वह अपने बेटे विकास को देखने चली गई। उसके पीछे 80 वर्षीय सास इसरा देवी भी जाने लगीं। कुछ समय बाद जब वह घर वापस जा रही थीं तो देखा कि रास्ते में उनकी सास गिरी पड़ी हैं। सास को अकेले चारपाई पर लिटाकर पानी का छींटा मारा। सास को होश आया तो बरात में विवाद की बात कह कर बेटे को देखने के लिए कहीं। जब वह बेटे को लेकर दोबारा सास के पास पहुंचीं तो वह कुछ बोल नहीं रही थीं। बाद में पता चला कि सास की मृत्यु हो गई है। किसी के मारने-पीटने से सास की मृत्यु नहीं हुई है। एसओ जयवर्द्धन सिंह ने बताया कि वृद्धा की स्वाभाविक मौत हुई है, लेकिन लोग कई तरह की बातें करने लगे। उसी वजह से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। संवाद