फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Deadly attack on Pradhan due to old rivalry, condition critical

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में प्रधान पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Tue, 21 May 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 21 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Pradhan due to old rivalry, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के पौली गांव के प्रधान के ऊपर गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश मेें सोमवार को जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान को घायल अवस्था में लोगों ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा तथा घटना की तहरीर थाने पर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



थाने पर दी गई तहरीर में प्रधान पौली अताउलहक पुत्र अब्दुल हक ने लिखा है कि वह अपने परिवार को पहुंचाने गौवापार गए थे। वापस घर लौटते समय पौली चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि राजकुमार, मनोज कुमार, राधेश्याम दो अज्ञात लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मारने-पीटने से बचाए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed