फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body send to varansi for special investigation

वाराणसी के फोरेंसिक लैब में विशेष जांच को भेजा गया प्रेमी युगल का शव

Mon, 15 Feb 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
dead body send to varansi for special investigation
वाराणसी के फोरेंसिक लैब में विशेष जांच को भेजा गया प्रेमी युगल का शव
विज्ञापन

- 90 प्रतिशत शवों के जल जाने से डॉक्टर नहीं कर पाए पोस्टमार्टम
- सीएमओ की रिपोर्ट के बाद एसपी ने दोनों शवों को भेजवाया वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। धनघटा क्षेत्र के मूडाडीहा गांव के रहने वाले प्रेमी- प्रेमिका के जले शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शवों को विशेष परीक्षण के लिए फोरेंसिंग लैब वाराणसी भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। इधर मूडाडीहा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मूडाडीहा गांव निवासी 22 वर्षीय सागर और 19 वर्षीय कंचन आपस में प्रेम करते थे। शुक्रवार रात को प्रेमी के घर से 50 मीटर दूरी पर दोनों का संदिग्ध हाल में शव मिला था। बगैर पुलिस को सूचना दिए ही दोनों के परिजन कुछ ग्रामीणों की मदद से शनिवार की भोर में शवों को कुआनो नदी के किनारे ले जाकर आग लगा दिए। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर हरगोविंद सिंह की ओर से सोमवार को एसपी को अवगत कराया गया कि दोनों के शव 90 प्रतिशत जल गए हैं। जिसकी वजह से डॉक्टर पोस्टमार्टम करने में असमर्थता जता रहे हैं। फोरेंसिक लैब में शवों को भेजकर विशेष परीक्षण कराए जाने की जरूरत है। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि सीओ की रिपोर्ट के बाद दोनों के शवों को विशेष परीक्षण के लिए पुलिस की सुरक्षा में फोरेंसिक लैब वाराणसी भेजा गया। वहां की रिपोर्ट के बाद ही दोनों की मौत का पता चल पाएगा। वैसे इस मामले में नौ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज है। छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। शेष की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed