फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of youth found in pond under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में पोखरे में मिला युवक का शव

Thu, 03 Oct 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 03 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in pond under suspicious circumstances
- शहर के गोला बाजार उत्तरी मोहल्ले का मामला
विज्ञापन

- सिरमोहनी निवासी जितेंद्र उर्फ अंगूर के रूप में हुई शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के गोला बाजार उत्तरी मोहल्ला स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में एक युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के सिरमोहनी गांव निवासी जितेंद्र उर्फ अंगूर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया।
शहर के गोला बाजार उत्तरी स्थित पालिका परिषद के पोखरे में शव को देखकर स्थानीय लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल सतीश कुमार सिंह, बरदहिया चौकी प्रभारी ललितकांत एवं अन्य पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया। घटना की जानकारी के बाद फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुला लिया गया, जहां से साक्ष्य संकलन का काम करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि मृतक की मां रमावती देवी ने सूचना दी कि उनका लड़का एक अक्तूबर को घर से सुबह 06:00 बजे निकला था। तीन अक्तूबर को सूचना मिली कि लड़के का नगर पालिका खलीलाबाद के पोखरे में शव मिला है। मृतक के माता रमावती देवी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांस के लिए दौड़ता रहा नशेड़ी युवक, नहीं जगी किसी की संवेदना
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पोखरा एकांत और सुनसान स्थान पर है। जिसके वजह से वहां पर शाम को नशेड़ी युवक जुटते हैं। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि जांच में पाया गया कि एक अक्तूबर को जितेंद्र उर्फ अंगूर ने भी वहां पर जाकर नशा किया था। जिसके बाद वह पोखरे की तरफ चला गया। वहीं उसके बगल में नशा करके बैठा युवक पोखरे की तरफ से आवाज उठने के बाद उधर गया और शोर मचाते हुए आसपास के लोगों से मदद व बांस देने की गुहार लगाता रहा। किसी ने एक फट्टा उसे दिया। जिसके सहारे बचाने की कोशिश की पर कामयाब नहीं हो पाया। आसपास के दुकानदारों से किराए पर बांस की मांग की, पर किसी के भीतर की संवेदना नहीं जगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed