फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of a young man who went fishing found in Aami river

Sant Kabir Nagar News: मछली पकड़ने गए युवक का आमी नदी में मिला शव

Mon, 09 Sep 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 09 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who went fishing found in Aami river
- बखिरा क्षेत्र के बिहारे गांव का रहने वाला
विज्ञापन

- नदी में मछली पकड़ने के जाल में फंसा था शव

संवाद न्यूज एजेंसी
तिघरा। बखिरा क्षेत्र स्थित आमी नदी में मछली पकड़ने गए युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को वह मछली पकड़ने के लिए गांव बिहारे से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा था। साेमवार की सुबह उसकी लाश नदी में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बखिरा क्षेत्र के ग्राम बिहारे निवासी रामनयन ने बताया कि छोटे भाई रामकेश (40) पुत्र बनारसी शनिवार शाम घर से आमी नदी में मछली पकड़ने गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चल सका। दूसरे दिन रविवार को अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर ने नदी के आसपास रामकेश की तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस भी रामकेश की तलाश लगातार करती रही लेकिन वह नहीं मिला।सोमवार की सुबह में ग्रामीण और पुलिस युवक की तलाश कर रहे थे। उसी दौरान रामकेश का शव गांव के बाहर नदी में मछली पकड़ने के लिए लगे जाल में फंसा मिला। बखिरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद वृद्ध माता शिवकुमारी, पत्नी शीला, बेटा भुअर, बेटी गुड्डी और प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed