फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   daughter-in-law lit fire to father-in-law

Sant Kabir Nagar News: बेटा गुजरात से नहीं आया, बहू ने दी ससुर को मुखाग्नि

Fri, 07 Apr 2023 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Apr 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
daughter-in-law lit fire to father-in-law
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बीमार वृद्घ पिता की मौत की सूचना पर इकलौते बेटे ने गुजरात से घर लौटने से मना कर दिया। शव के अंतिम संस्कार के लिए समस्या हुई तो बहू ने बेटे का फर्ज निभाने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को कुआनो नदी के मुखलिसपुर घाट पर बहू ने ससुर की चिता को मुखाग्नि दी। लोगों ने बहू की प्रशंसा की, वहीं उसके पति को कोसा।
विज्ञापन


क्षेत्र के मुखलिसपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी 75 वर्षीय मेवालाल अग्रहरि के इकलौते बेटे संतोष कुमार 15 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी किरन और 11 वर्षीय बेटी अंशिका, नौ वर्षीय बेटी पिंकी को छोड़कर गुजरात चले गए। वहां पर दूसरी महिला से शादी कर ली। इधर, घर में किरन अपने ससुर मेवालाल, सास व दोनों बेटियों के साथ रहने लगीं। बेटे संतोष कुमार ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से हाथ खींच लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ससुर मेवालाल की तबीयत खराब हुई तो बहू किरन दवा कराने के साथ देखरेख में जुटी रहीं। बुधवार की देर शाम ससुर मेवालाल की मौत हो गई। इकलौते बेटे को ग्रामीणों ने फोन करके पिता की मौत होने की सूचना दी, लेकिन बेटे ने घर आने से इन्कार कर दिया। इससे वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार करने में समस्या उत्पन्न हो गई। बहू किरन ने अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

बृहस्पतिवार को ग्रामीण शव लेकर कुआनो नदी के मुखलिसपुर घाट पर ले गए। वहां बहू ने ससुर की चिता को मुखाग्नि दी। घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। लोगों ने बहू के निर्णय की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान प्रधान मनोज कुमार अग्रहरि, पवन कुमार, संजय मोदनवाल, लवकुश, रंगीलाल, जय प्रकाश, रंगीलाल यादव, राम ललित ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed