फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Punjab female dancer died in suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: पंजाब की महिला डांसर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Jun 2023 03:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Updated Wed, 14 Jun 2023 03:50 PM IST
सार

एसओ भगवान सिंह ने बताया कि प्रीत कौर नामक महिला डांसर की मौत संदिग्ध हालत में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Punjab female dancer died in suspicious circumstances
महुली थाना क्षेत्र के परसादीपुर में मृतक आर्केस्ट्रा संचालक के घर से शव को कब्जे में लेती पुलिस

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में महुली क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर में किराए के मकान में रहने वाली पंजाब की आर्केस्ट्रा महिला डांसर की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बिना पुलिस को सूचना दिए ही आर्केस्ट्रा संचालक शव को अपने गांव परसादीपुर उठा ले गए। मंगलवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डांसर की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


महुली क्षेत्र के परसादीपुर गांव निवासी श्रवण कुमार शर्मा पुत्र राम उग्रह शर्मा लंबे समय से आर्केस्ट्रा संचालित करते हैं। श्रवण शर्मा के मुताबिक शादी- विवाह के सीजन में वह पंजाब के भठिंडा शहर से प्रीत कौर नाम की महिला डांसर को बुलाया था। डांसर प्रीत कौर नगर पंचायत हरिहरपुर में किराए के मकान में रहती थी। आर्केस्ट्रा की जहां बुकिंग होती थी, वहां बुलाने पर प्रीत कौर नृत्य करने जाती थीं।
विज्ञापन


सोमवार को अचानक डांसर प्रीत कौर की तबीयत खराब हुई तो उपचार के लिए हरिहरपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल की एंबुलेंस से गोरखपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में सहजनवां के पास डांसर प्रीत कौर की मौत हो गई। वापस लेकर वह पुन: निजी अस्पताल पहुंचे। देर रात तक अस्पताल में शव लेकर रुके रहे। लोगों के अनुसार डांसर की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद देर रात तक शव को अस्पताल में रोके रखना तमाम तरह की आशंका उत्पन्न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: संतकबीरनगर में कच्ची शराब पीने से तीन की मौत, दो एक गांव के थे और एक युवक दूसरे का था


देर रात संचालक शव को लेकर गुपचुप तरीके से अपने घर परसादीपुर पहुंच गए। किसी ने इसकी सूचना मंगलवार को महुली पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस परसादीपुर पहुंच गई और डांसर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डांसर की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

एसओ भगवान सिंह ने बताया कि प्रीत कौर नामक महिला डांसर की मौत संदिग्ध हालत में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed