फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three died after drinking raw liquor in Sant Kabir Nagar of uttar pradesh

Liquor Case: संतकबीरनगर में कच्ची शराब पीने से तीन की मौत, दो एक गांव के थे और एक युवक दूसरे का था

Wed, 14 Jun 2023 08:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Jun 2023 08:01 AM IST
सार

संत कबीर नगर से बड़ी खबर है। यहां  कच्ची शराब पीने से तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से दो एक गांव के थे। जबकि एक युवक दूसरे गांव का था। पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीसरी मौत की सूचना से अनभिज्ञता जताई जा रही है।

विज्ञापन
Three died after drinking raw liquor in Sant Kabir Nagar of uttar pradesh
कच्ची शराब पीने से तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर में कच्ची शराब पीने से मंगलवार देर शाम तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवक धनघटा गांव के रहने वाले थे और अन्य गांव का था। सीएचसी मलौली की सूचना पर पुलिस ने दो शवों को कब्जे में लिया, एक अन्य की मौत की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धनघटा गांव निवासी भालचंद्र उर्फ डेबा की पत्नी अशरफा देवी की मंगलवार को मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव के अशोक उर्फ साधू यादव (50) और सुनील उर्फ पप्पू फैजाबादी (40) सरयू नदी के बिडहर घाट पर गए थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक घाट पर दोनों ने कच्ची शराब का सेवन किया। देर शाम दोनों की तबीयत बिगड़ गई। पप्पू को लोग सीएचसी मलौली ले गए और इलाज कराकर लौट आए। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद पप्पू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अशोक उर्फ साधू यादव थाने के सामने और पंजाब नेशनल बैंक के पीछे गिरे पड़े थे। अचेतावस्था में उन्हें सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मेहमानों के सामने दिखाई हैवानियत: सिरफिरे ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, हालत गंभीर
 

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों लोगों की मौत कच्ची शराब के सेवन से हुई है। उनका कहना है कि बिना पुलिस को सूचना दिए सुनील उर्फ पप्पू फैजाबादी के शव को लोग अंतिम संस्कार के लिए देर शाम बिडहर घाट ले गए।

 

वहीं, कटार मिश्र के राजेश यादव (22) मंगलवार देर शाम कच्ची शराब पीकर घर लौटे तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: गर्म थपेड़ों-तपिश से गरीब-अमीर सबकी आफत, आज बूंदाबांदी दे सकती है राहत
 

सीएचसी मलौली के डॉक्टर रवि कुमार ने बताया कि तीन लोग अस्पताल लाए गए थे, जिसमें से दो को देखते ही मृत घोषित कर दिया गया, तीसरे को उपचार के बाद घर भेजा गया था। दो लोगों के मरने की सूचना धनघटा पुलिस को दी गई है। डॉक्टर के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि कच्ची शराब पीने से तीनों की मौत हुई है। कच्ची शराब के जहरीली होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed