फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cultural activity

Sant Kabir Nagar News: मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा निकाली

Sun, 11 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
मुखलिसपुर कसबे में प्राण प्रतिष्ठा के निकाली गई शोभायात्रा।संवाद
धनघटा। मुखलिसपुर में रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए नगर में प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान दुर्गा मां के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मुखलिसपुर में 46 वर्ष पहले स्वर्गीय रामचंद्र यादव ने मां दुर्गा के मंदिर की नींव रखी थी, जो पूर्ण नहीं हो पाई और रामचंद्र यादव की मृत्यु हो गई। स्वर्गीय रामचंद्र यादव के पुत्र नरसिंह यादव ने लोगों की मदद से मंदिर का निर्माण पूरा कराया। मंदिर में मां दुर्गा तथा गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। रविवार को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सर्वप्रथम प्रतिमा को ठाकुरद्वारा ले जाया गया। इसके बाद मां समय माता मंदिर, बाबा तामेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भ्रमण कर मुखलिसपुर पहुंचाया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, राजेंद्र माझी, रामलाल अग्रहरि, संतलाल अग्रहरी, दिनेश अग्रहरी, लव कुश अग्रहरि, रामाश्रय यादव, जगदंबा, जितेंद्र, राजेश अग्रहरि, संजय मोदनवाल, शिवलाल कसौधन, दयाशंकर, संजय अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed