फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   won belief of public

सहयोग कर लोगों का हासिल करेंगे भरोसाः  शैलेश

Wed, 21 Mar 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
won belief of public
नवागत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कार्यभार ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। नए एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह यहां लखनऊ मुख्यालय से आए हैं। वह यहां दो साल तक पहले भी रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग के अफसरों से कानून व्यवस्था का हाल जाना। इसके बाद पुलिस लाइन में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


 एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि पुलिस अपना काम मेहनत और इमानदारी से करे। वह लोगों का सहयोग कर उनका विश्वास हासिल करे। लोगों का नजरिया बदलना ही उनका लक्ष्य होगा। इस दौरान उन्होंने विभागीय अफसरों को कई नसीहतें दी। कहा कि नवरात्र चल रहा है। सभी एसओ सतर्क रहें। किसी तरह के अपराध की सूचना पर मौके पर जरूर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस की सजगता से ही बड़ी घटना होने से थम जाती हैं। पुलिस कर्मी के व्यवहार और बातचीत करने की शैली ठीक हो, जिससे जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाने की दिशा में काम हो सकें और अपराधों को रोका जा सके। उन्होंने मिट्टी खनन के मामले पर भी निर्देशित किया। कहा कि शासन से जो भी निर्देश आए हैं। उसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है। उसके लिए विशेष प्रयास करने चाहिए।  अपराधियों, माफियाओं के खिलाफ सख्ती की जाए। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ अशोक मिश्र, सीओ हौसिला प्रसाद, कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान, इंस्पेक्टर राकेश सिंह यादव, इंस्पेक्टर रामसमुझ प्रभाकर, एसओ संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed