फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   will file case on Former BSA and Accounting Officer

पूर्व बीएसए, लेखाधिकारी पर मुकदमा दर्ज होगा

Wed, 20 Jul 2016 11:37 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 20 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
 will file case on Former BSA and Accounting Officer
अनुचित लाभ प्राप्त कर अपंजीकृत एवं फर्जी सेवा प्रदाता एजेंसी के चयन के मामले में सीजेएम ने पूर्व बीएसए और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समेत छह लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश आरटीआई कार्यकर्ता विनोद प्रताप सिंह द्वारा  दायर की गई अपील की सुनवाई के दौरान दी। 
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता विनोद प्रताप सिंह का आरोप था कि संतकबीरनगर विकास खंड संसाधन केंद्रों पर एक कंप्यूटर ऑपरेटर तथा एक सहायक लेखाकार का चयन सेवा प्रदाता के माध्यम से संविदा के आधार पर किया जाना था। जिसके चयन के लिए 25 मई 2011 को विज्ञापन प्रकाशित हुआ था।
विज्ञापन


तत्कालीन बीएसए रामशंकर ने छह जून 2011 को निविदा खोलने के लिए सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा , जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं उप बेसिक शिक्षा अधिकारी संतकबीरनगर को समिति का सदस्य बनाया। 10 जून 2011 को सेवा प्रदाता एजेंसी के प्रतिनिधियों के समक्ष निविदा खोला गया एवं सबसे कम सर्विस चार्ज के आधार पर मेसर्स कार्मिक मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ का चयन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्म ने बिना विज्ञापन प्रकाशित किए नौ कंप्यूटर आपरेटर तथा दस सहायक लेखाकारों का चयन मनमाने ढंग से किया। विनोद सिंह ने 29 सितंबर 2011 को डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण के जांच मांग की।  शिकायती प्रार्थना पत्र को पूर्व बीएसए  ने 26 नवंबर 2011 को निराधार और बेबुनियाद बताया। आरोप था कि सेवा प्रदाता एजेंसी का पंजीकरण केंद्रीय उत्पादन शुल्क विभाग एवं श्रम विभाम में नहीं है।


बीएसए रामशंकर एवं रामपाल के जरिए आख्या प्रस्तुत की गई है जिसका पता कार्मिक मैनेजमेंट 1/456 विराम खंड गोमती नगर लखनऊ व कार्मिक मैनेजमेंट सर्विसेज प्रथम तल एस चैंबर 11,5 पार्क रोड हजरतगंज लखनऊ है ,वह पंजीकृत नहीं है। सीजेएम संजय गौड़ ने प्रकरण की सुनवाई के बाद मामले को अत्यंत गंभीर अपराध की कोटि में मानते हुए 19 जुलाई को मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया। साथ ही कोर्ट ने कहा कि इस मुकदमें की विवेचना इंसपेक्टर रैंक से नीचे के पद से कराया जाना उचित नहीं होगा। तत्कालीन बीएसए रमाशंकर वर्तमान में अमेठी डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed