{"_id":"5ad789544f1c1b84028b5485","slug":"warned-to-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र की युवती के साथ रेप की घटना विरोध में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेतावनी दी कि रेप के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो समाजवादी पार्टी जनता के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।
बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा कि देश में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। आए दिन बेटियों के साथ छेड़खानी और रेप की घटनाएं हो रही हैं। मोदी और योगी की सरकार इस पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि बखिरा क्षेत्र की युवती के साथ रेप की घटना हुई। युवती की मां की शिकायत पर बखिरा पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी युवकों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी मनबढ़ किस्म के हैं। वे लगातार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं कि केस वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। जबकि युवती का बयान भी दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। देश में हर तरफ अराजकता का माहौल कायम है। जनता मोदी और योगी के झूठे वादों को जान चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर रेप के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो समाजवादी पार्टी जनता के साथ सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। इस दौरान पूर्व प्रमुख सलाहुद्दीन, प्रधान एकलाख अहमद आदि मौजूद रहे।