फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vehicle stealing gang stolen by police

वाहनों से सामान चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 23 Mar 2019 11:36 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 23 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
vehicle stealing gang stolen by police
वाहनों से सामान चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने वाहनों से सामान चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा है। इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों ने शहर के एक होटल के पास से ट्रक से माल चुराने की बात स्वीकार की। इनके पास से अवैध असलहा, कार और ढाई लाख की दवा बरामद हुई है।
विज्ञापन

 एसपी आकाश तोमर ने बताया कि कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मगहर स्थित एक ढाबा के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें राजकुमार निवासी डीमाघाट टोला अमहवा थाना चिलुआताल गोरखपुर, कमलेश साहनी निवासी बोकटा थाना सहजनवां गोरखपुर और शेषनाथ निवासी जिंदापुर केवटनवा जंगलकौड़िया थाना पीपीगंज गोरखपुर शामिल हैं। इनके पास से एक असलहा, चाकू, कारतूस, तीन गत्ते में रखी ढाई लाख की दवा, चार बोरी में मक्के का दाना और एक कार बरामद हुआ है। इन पर संतकबीरनगर और गोरखपुर के कई थानों में केस दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद सामान चोरी का है। इसे 19 मार्च की शाम को डीघा बाईपास के पास खड़े ट्रक से चुराया था। वे लोग नेशनल हाईवे पर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में खड़े ट्रकों का रस्सा और त्रिपाल काटकर माल चुराते हैं। यह सारा सामान उनका साथी अमित पांडेय कहीं ले जाकर बेचता है। घटनाओं को अंजाम देने से पहले गाड़ी बदल देते हैं। गाड़ी के तेल और किराए का रकम निकालकर शेष  बराबर-बराबर बांटते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed