फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   under suspicious circumstances woman dies

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 15 Dec 2016 11:45 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Thu, 15 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
under suspicious circumstances woman dies
मृतका के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला
नाथनगर पुरानी बाजार में गुरुवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जबकि ससुुुराली घर से गायब हैं। मृतका के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप मढ़ा। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


खलीलाबाद निवासी केशराम पुत्र दयाराम का आरोप था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी वर्ष 2014 में नाथनगर पुरानी बाजार निवासी राजकुमार पुत्र राममिलन प्रजापति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के साथ ससुराल वाले कम दहेज लाने के कारण अक्सर मारपीट किया करते थे। गुरुवार सुबह ससुराल वालों ने पूजा की तबीयत खराब होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर बेटी पूजा मृत पाई गई।
विज्ञापन


उसके गले और हाथ में चोट के निशान थे। आरोप है कि बेटी पूजा के पति राजकुमार, ससुर राममिलन, ननद सरिता और सास ने मिलकर उसकी हत्या कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। बेटी की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची मां सुमित्रा देवी दहाड़े मारकर बिलख रही थी। एसओ शिवबरन यादव ने बताया कि विवाहिता पूजा की लाश दरवाजे पर रखी मिली। दोनो हाथ की कलाई और गले पर रस्सी से बंधे होने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि विवाहिता की रस्सी से गला कस कर हत्या की गई है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया। विवाहिता के ससुुराली घर छोड़ कर भाग गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed