{"_id":"58d2bd894f1c1b870a1a20fc","slug":"under-suspicious-circumstances-married-woman-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":" विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
लोहरैया क्षेत्र के टाडा गांव के मिश्रौलिया पुरवे में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का कब्जे में ले ली। इधर मायके के लोगों ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप ससुरालियों पर मढ़ा। बुधवार को पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया।
गोरखपुर जिले के गोपालपुर गोडसरी गांव निवासी राम दयाल पुत्र खदेरू का आरोप है कि उन्होंने अपनी बहन ममता 22 वर्ष की शादी वर्ष 2014 में धनघटा क्षेत्र के टाडा गांव के मिश्रौलिया पुरवा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र बहादुर के साथ की थह। अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में उन्होंने दान दहेज भी दिया। इसके बाद भी दहेज के लिए ममता को उसके पति और सास हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। मंगलवार की शाम धर्मेंद्र ने ममता की इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। उसके बाद मां बेटा घर पर लाश छोड़कर भाग निकले।
सूचना पर ममता के मायके लोग मौके पर पहुंचे और रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी रात में ही घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले ली। बुधवार को एएसपी अशोक वर्मा और सीओ सुरेंद्र सिंह भी मौके पर गए और घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि पति धर्मेद्र और उसकी मां के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।