{"_id":"56eaf2634f1c1b58278b46d2","slug":"two-youths-arrested-with-stolen-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ घराए।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
स्वॉट टीम ने बुधवार की शाम को दुर्गा मंदिर मगहर के पास से दो युवकों को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। जबकि तीसरा युवक भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के निवासी है। पूछताछ से प्रकाश में आए भागे मुख्य वाहन चोर की तलाश में पुलिस जुट गई।
स्वॉट टीम प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी एवं सर्विलांस प्रभारी धर्मेद्र तिवारी ने बताया कि सूचना पर मगहर स्थित दुर्गा मंदिर के पास से दो युवकों को चोरी की एक बाइक के साथ पकड़ा गया। जबकि तीसरा युवक भागने में सफल रहा। पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान अभिषेक उपाध्याय उर्फ गोलू निवासी निवासी जगदीशपुर सहजनवा और अभय उपाध्याय निवासी भड़सार थाना सहजनवा जिला गोरखपुर के रुप में हुई। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने भागे हुए साथी का नाम संजय यादव उर्फ बलिदानी निवासी पिपरा थाना सहजनवा जिला गोरखपुर बताया।
बरामद चोरी की बाइक के बारे में बताया कि 21 व 22 फरवरी की रात वे दोनों साथी बलिदानी के साथ मिल कर सहजनवा कस्बे में स्थित एक स्कूल के पास से चुराया था। भागा साथी बलिदानी चोरी की बाइक को बेचने के लिए किसी ग्राहक को बुलाया था,जिसका नाम वह लोग नहीं जानते है। जबकि दूसरी बाइक अभिषेक के पिता के नाम से खरीदी गई है,जिसके कागजात मांगने पर नहीं दिखा सकें। जिसकी वजह से उस बाइक को एमबी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। खबर पर सहजनवा थाने की पुलिस भी गुरुवार को कोतवाली पहुंची। बरामद बाइक के बारे में पकड़े गए चोरों से पूछताछ की। जांच पड़ताल से पता चला कि चोरी की बरामद बाइक सहजनवा क्षेत्र के तिलौरा गांव निवासी अशोक कुमार यादव पुत्र त्रिलोकी यादव की है। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों के अलावा और भागे हुए चोर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों वाहन चोरों को जेल भेज दिया गया। जबकि तीसरे मुख्य वाहन चोर की पुलिस तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
इंसेट
पढ़ाई की उम्र में गलत संगत में पड़े तो गए जेल
संतकबीरनगर। पढ़ाई की उम्र में गलत संगत में पड़े तो वाहन चोरी में पकड़े गए दोनों युवकों को जेल जाना पड़ा। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभय उपाध्याय ने बताया कि वह वर्ष 2015 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण किया था। 11 वीं में पढ़ाई करता है। पिता खेती किसानी करते है। मां-बाप का इकलौता बेटा और उसकी तीन बहने है।
पिपरा कला के निवासी और पुलिस पकड़ से दूर बलिदानी यादव से उसकी दोस्ती थी,उसकी संगत की वजह से जेल जाना पड़ रहा है। जबकि अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि वह 11 वी में सहजनवा स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। दो और एक बहन है। उसके पिता पापर्टी डीलिंग का काम करते है। यदि उसे पता होता कि बलिदानी की संगत में उसे जेल जाना पड़ेगा तो शायद उससे दोस्ती नहीं करता। कोतवाली में जुटे लोग पकड़े गए दोनों युवकों को देख कर यहीं कर रहे थे कि पढ़ लिख कर भविष्य संभारने की उम्र में वाहन चोरी का कृत्य करने का खामियाजा तो भुगतना ही पड़ेगा। वहीं एक युवक के अभिभावक को बेटे की इस कृत्य से बहुत दुखी थे।