फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   two maonths baby murderd

दो माह के बच्चे की हत्या 

Wed, 05 Apr 2017 11:26 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Wed, 05 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। 
विज्ञापन

क्षेत्र के मदरहा गांव में बुधवार की भोर में दो माह के बच्चे की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित पिता ने अपने दो पट्टीदारों पर जमीन संबंधी विवाद में बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह स्पष्ट नहीं हुई। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।


मदरहा गांव निवासी अनरजीत का आरोप था कि मंगलवार की शाम को उसके पट्टीदार मंगरू, पंडोही से झगड़ा हुआ था। रात में पत्नी मुंदरी और दो माह का पुत्र प्रिंस एक साथ चारपाई पर सोए थे। बगल की चारपाई पर उसकी मां और भतीजी प्रिया सोई थी। आरोप था कि भोर में मंगरू और पंडोही ने उसके बेटे की हत्या कर दी। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि अनरजीत के पिता किशनाथ और उनके पट्टीदार पंचम को पट्टे की जमीन मिली हुई है। पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। यूपी 100 नंबर की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। आगे बताया कि अनरजीत ने आरोप मढ़ा है कि जमीन के विवाद को लेकर ही मंगरू और पंडोही ने उसके दो माह के बेटे प्रिंस की हत्या कर दी है। इस मामले में मंगरू और उसके भाई पंडोही पर हत्या का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में एसपी हीरालाल ने बताया कि दो माह के बच्चे के शव की स्थिति से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो रही थी। प्रथमदृष्टया जांच-पड़ताल में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है लेकिन तहरीर  पर पुलिस ने दोनों भाइयों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed