फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two killed in accidents, including licking seller

हादसे में चाट विक्रेता समेत दो की मौत

Tue, 12 Jul 2016 11:42 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Tue, 12 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents, including licking seller
लवकेश की मौत की सूचना पर घरवाले रो-रोकर बेहाल हो गए। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर भुवरिया चौराहे के निकट मंगलवार शाम को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक चाट विक्रेता समेत दो लोगों की मौत हो गई।  
विज्ञापन


मनियरा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज निवासी 17 वर्षीय लवकेश अग्रहरि पुत्र चौथी अग्रहरि भुवरियां चौराहे पर ठेले पर चाट बेचते थे। रोज की तरह मंगलवार को वह घर से ठेला लेकर भुवरिया चौराहे पर जा रहा थे। जबकि उसी समय गांव के निवासी 60 वर्षीय मुन्नी लाल पुत्र दिवंगत वंशराज चाय पीने भुवरिया चौराहे पर जा रहे थे।

भुवरियां चौराहे से करीब 100 मीटर पहले दोनों पहुंचे थे कि उसी दौरान बस्ती से गोरखपुर की तरफ तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पहले ठेले के साथ जा रहे लवकेश अग्रहरि को टक्कर मारी और फिर वृद्ध मुन्नी लाल को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़ कर भाग निकला। घटना की सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने चाट विक्रेता लवकेश अग्रहरि को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद घायल मुन्नी लाल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय मुन्नी लाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि लवकेश तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। घर की गरीबी के कारण चाट बेचकर परिवार के खर्च में सहयोग करता था। जबकि मुन्नीलाल परिवार के मुखिया थे। उनकी मौत पर पत्नी मोती देवी और बेटियां शांति व कमलेश का रो- रो कर बुरा हाल था।


चौकी इंचार्ज कांटे रामभवन यादव ने बताया कि हादसे में मीरगंज के निवासी लवकेश और मुन्नी लाल की मौत हो गई। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है। दुर्घटना करने के बाद चालक भाग गया था,जबकि कार को कब्जे में लिया गया है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed