फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Two children drowned in the canal, a death, another serious

नहर में डूबे दो बच्चे,एक की मौत,दूसरा गंभीर

Sun, 07 Aug 2016 11:43 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sun, 07 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two children drowned in the canal, a death, another serious
बच्‍चेे की माैत के बाद ‌व‌िलाप करते घ्‍ारवाले। - फोटो : अमर उजाला
महुली क्षेत्र में रविवार को दो घटनाओं में दो बच्चे नहर में डूब गए। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


नागपंचमी के अवसर पर टुंगपार निवासी श्याम सिंह का पुत्र शिवम सिंह(11) अपने भाई सत्यम(15) और कुछ अन्य बच्चों के साथ गांव के पास स्थित मुखलिसपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर गुड़िया विसर्जन के लिए गया था। शिवम अपने दोस्तों के साथ नहर के किनारे पहुंचा ही था कि उसी दौरान पैर फिसल जाने से वह नहर में गिर गया। साथ गए बच्चों के शोर मचाने पर कुछ देर बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी जब शिवम का कुछ पता नही चला तो गांव के लोग जाल डालकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। घर के लोग उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गिठिनी में हुई। गिठिनी निवासी रमेश कुमार मौर्य का 10 वर्षीय पुत्र सर्वेश मौर्य रविवार अपने दोस्तों के साथ नहर के किनारे घूमने गया था। पैर फिसल जाने से वह भी नहर में गिरकर डूब गया। साथ गए अन्य बच्चों ने गांव वालों को जानकारी दी मौके पर भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने नहर से सर्वेश को बाहर निकाला। घायलावस्था में परिजन किशोर को पहले जिला अस्पताल ले गए,जहां  से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार दुखी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed