{"_id":"5b25508c4f1c1b644d8b7028","slug":"two-accused-of-maurder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्विनी हत्या कांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्विनी हत्या कांड के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
आरोपी के बारे में जानकारी देते एसपी।
- फोटो : Amar Ujala
संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने शनिवार को अश्विनी हत्या कांड के दो आरोपियों को विश्वनाथपुर के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया है। बाद में पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर रोहित प्रसाद ने बताया कि गागरगाड़ धनघटा निवासी अश्वनी चौधरी की एक जून को महुली क्षेत्र के अमेदवा के पास हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। फल का ठेला लगाने के विवाद में हुई अश्विनी की हत्या के मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ धीरज और शनि उर्फ हरेंद्र प्रजापति को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
जबकि शनिवार को विश्वनाथपुर के पास से हत्यारोपी दुर्गा प्रसाद निवासी धनघटा और राहुल निवासी लखुआपाकड़ शंकरपुर बेलघाट गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दुर्गा प्रसाद ने पूछताछ में बताया कि वह और आरोपी पिंटू उर्फ धीरज गागरगाड़ धनघटा निवासी अश्विनी चौधरी के घर के सामने फल का ठेला लगाते चले आ रहे थे।
विज्ञापन
जबकि अश्विनी चौधरी उन दोनों लोगों का ठेला हटवाकर खुद जूस की दुकान खोलना चाहता था। इसको लेकर उससे कई बार झगड़ा विवाद भी हुआ था। उसकी और पिंटू की रोजी रोटी का जरिया फल का ठेला ही था। इधर, अश्विनी ठेला हटवाने को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने लगा।
उसी वजह से पिंटू उर्फ धीरज के साथ मिल कर अश्विनी की हत्या की साजिश रची गई। सनी और पिंटू ने अश्विनी के दोस्त राहुल को प्रलोभन देकर साजिश में मिला लिया गया। सनी और राहुल के माध्यम से अश्विनी को घटना स्थल तक ले जाया गया।
जहां पिंटू और दुर्गा ने मिल कर चाकुओं से हमला कर अश्विनी को मौत के घाट उतार दिया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक चार हत्यारोपी जेल जा चुके हैं। अभी मामले की जांच चल रही है।