{"_id":"6aa996e894db0872830bfdc5","slug":"posed-as-a-customer-care-executive-got-an-apk-installed-and-siphoned-off-180-lakh-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117928-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर किया फोन, एपीके इंस्टॉल करवाया और उड़ा लिए 1.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर किया फोन, एपीके इंस्टॉल करवाया और उड़ा लिए 1.80 लाख
Wed, 16 Sep 2026 12:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बंद होने का डर दिखाकर शिक्षक को जाल में फंसाया
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। साइबर ठगों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक सरकारी शिक्षक को निशाना बनाया। उन्होंने शिक्षक सवीर सिंह को एटीएम कार्ड बंद होने का डर दिखाया।
ठगों ने उनके मोबाइल में फर्जी ग्राहक सहायता एपीके फाइल इंस्टॉल करवा दी। फाइल इंस्टॉल होते ही ठगों ने मोबाइल पर नियंत्रण कर लिया। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों से 1 लाख 80 हजार रुपये उड़ा लिए। 13 सितंबर को ठगों ने बिल्ड योर वालेट और भीम एप से 90-90 हजार रुपये निकाले। एएसआई जगरूप सिंह ने बताया कि सवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।