फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anupam Dubey gang member Sandeep's plot worth Rs 43.28 lakh attached

Farrukhabad News: माफिया अनुपम दुबे गिरोह के सदस्य संदीप के 43.28 लाख के प्लॉट कुर्क

Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anupam Dubey gang member Sandeep's plot worth Rs 43.28 lakh attached
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे गिरोह के सदस्य घेर शामू खां निवासी संदीप दुबे के बढ़पुर विकासनगर और गढ़ी अशरफ अली में 43.28 लाख रुपये कीमत के दो प्लॉट पुलिस प्रशासन ने कुर्क किए हैं। इनमें से विकासनगर वाला प्लॉट हाईकोर्ट से गैंगस्टर निरस्त होने के बाद करीब दो साल पहले विश्व क्षत्रिय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ छोटे ने खरीद लिया था। संदीप के भाई आशीष दुबे ने यह संपत्ति पुस्तैनी होने की बात कही।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे नायब तहसीलदार हरदीप सिंह, कानूनगो श्यामबाबू, लेखपाल प्रमोद शुक्ला और सर्वेयर विकास सिंह, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह के साथ विकासनगर बढ़पुर पहुंचे। उन्होंने माफिया अनुपम दुबे के गैंग के सदस्य संदीप दुबे की ओर से अक्तूबर 2024 को विश्व क्षत्रिय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ छोटे के नाम बैनामा किए गए 22.04 लाख रुपये के प्लॉट को कुर्क किया। थानाध्यक्ष ने माइक से कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षत्रिय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से कहा कि यह जमीन उस समय खरीदी गई थी, जब हाईकोर्ट ने संदीप दुबे पर गैंगस्टर को निरस्त कर दिया था। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने दोबारा गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। उसी में यह संपत्ति कुर्क की जा रही है। इससे पहले राजस्व और पुलिस टीम ने गढ़ी अशरफ अली स्थित संदीप के नाम का 21.26 लाख रुपये कीमत का प्लॉट भी कुर्क किया। दोनों ही स्थानों पर बोर्ड भी लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्की के दौरान संदीप के परिवार के भाई आशीष दुबे ने थानाध्यक्ष से कहा कि यह पूरी संपत्ति पैतृक है। संदीप के पिता की मौत के बाद ही उनके भाइयों के नाम आई थी। यह अपराध से अर्जित कैसे हो सकती है। थानाध्यक्ष ने कहा कि यह बात जिला मजिस्ट्रेट के यहां साक्ष्य सहित कहें। उन्हें जो आदेश मिला, उसका पालन कर रहे हैं।

-----------------
पुलिस ने नहीं दिया नोटिस, डीएम के सामने रखेंगे बात
विश्व क्षत्रिय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ छोटे ने बताया कि कुर्की आदेश 24 अगस्त 2026 को किया था। इसके बाद यह आदेश पुलिस और राजस्व विभाग अपने पास दबाए रहा। उन्हें भी कुर्की कार्रवाई का नोटिस देना चाहिए था। वह डीएम के सामने अपनी बात रखेंगे। यह कार्रवाई पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed