फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against three people, including the BJP district general secretary

Ballia News: अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप भाजपा जिला महामंत्री सहित तीन पर प्राथमिकी

Wed, 16 Sep 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three people, including the BJP district general secretary
बांसडीह। क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने निजी अश्लील वीडियो को कथित रूप से वायरल करने के मामले में भाजपा महामंत्री आलोक सिंह सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बिना सहमति और अनुमति के निजी वीडियो प्रसारित कर उसकी निजता, अस्मिता और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कहा कि महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि केवरा गांव निवासी अजीत मिश्रा उसके निजी वीडियो को व्यक्तिगत रूप से वायरल कर रहा है। वीडियो कॉल के दौरान की बातचीत और बाथरूम में स्नान करने का निजी वीडियो शामिल है। महिला ने पुलिस को बातचीत का ऑडियो-वीडियो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, अजीत मिश्रा ने एसएचओ बांसडीह के सामने कथित तौर पर बताया कि उक्त वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी व भाजपा के जिला महामंत्री आलोक सिंह ने उसके व्हाट्सएप पर भेजा था। महिला ने आरोप लगाया कि गणेश गुप्ता, अजीत मिश्रा और आलोक सिंह की मिलीभगत से उसका निजी वीडियो प्रसारित किया गया। पुलिस वीडियो के प्रसारण, उसके स्रोत और आरोपों में बताए गए डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed