{"_id":"6aa996949e3aad6271056535","slug":"thefts-in-four-houses-beat-constable-suspended-explanation-sought-from-police-station-and-outpost-in-charges-auraiya-news-c-211-1-akb1003-151634-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार घरों में चोरी, बीट आरक्षी निलंबित, थाना व चौकी प्रभारी से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार घरों में चोरी, बीट आरक्षी निलंबित, थाना व चौकी प्रभारी से जवाब तलब
Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के पूर्वा नंदलाल गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, लापरवाही मिलने पर एसपी ने बीट सिपाही को निलंबित कर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। जांच सीओ अजीतमल को दी है।
पूर्वा नंदलाल निवासी प्रेमकांत, रविंद्र सिंह, लाखन सिंह और हरप्रसाद पुत्र बक्सी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 सितंबर की रात उनके घरों में चोरी हुई। प्रेमकांत के घर से 25 हजार रुपये, मंगलसूत्र और पायल, रविंद्र सिंह के घर से 20 हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी छल्ले, एक मंगलसूत्र, दो कंगनियां व महिला और पुरुषों की कुल छह अंगूठियां चोरी हो गईं।
लाखन सिंह के घर से 10 हजार रुपये के अलावा झुमकी, पायल, तोड़िया, बेसर, बड़ी और आधी कंगनी, मंगलसूत्र व कान की बाली चोरी हुई हैं। हरप्रसाद के घर से 12 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत की गई है। चारों पीड़ितों ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपितों की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ितों की ओर से 13 सितंबर को दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, मामले को एसपी अभिषेक भारती ने गंभीरता से लेते हुए सीओ अजीतमल से जांच कराई तो पाया गया कि बीट आरक्षी वीरेंद्र सिंह ने गश्त में लापरवाही की है। इस पर वीरेंद्र को निलंबित कर दिया गया।
इसके अलावा चौकी अटसू अभय प्रताप सिंह व थाना प्रभारी विनोद कुमार राजपूत से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच सीओ अजीतमल पी पुनीत मिश्रा को जांच दी गई है।