फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Truck collides with truck parked on the highway, driver killed

हाइवे पर खड़े ट्रक से ट्रक टकराया, चालक की मौत

Sat, 29 Oct 2016 11:25 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Sat, 29 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Truck collides with truck parked on the highway, driver killed
Reflex truck accident. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर शनिवार सुबह खड़े ट्रक में एक के बाद एक दो ट्रक पीछे से टकरा गए। इससे पहले टकराए ट्रक के चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


शनिवार भोर में आलू लदा एक ट्रक खलीलाबाद से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक मगहर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा। इस दौरान वहां शुक्रवार को आग लगने से जला प्लाइवुड लदा ट्रक पहले से ही खड़ा था। इससे गोरखपुर आ रहा ट्रक टकरा गया। इसी बीच पीछे से एक और ट्रक टकरा गया। इस हादसे में पहले से टकराए ट्रक का चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन


 सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया, लेकिन रास्ते में ही ट्रक चालक की  मौत हो गई। चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय ने बताया कि हादसे में मृत चालक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के बड़ी सरौली निवासी इंद्रजीत पुत्र राजाराम यादव के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। आगे बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed