फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   trader shootout

व्यवसायी की गोली मारकर हत्या 

Thu, 18 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
trader shootout
शुटरों से पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के घूरापाली गांव के दक्षिण गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घूरापाली गांव निवासी 55 वर्षीय शोहरत अली की गोरखुपर जनपद के पीपीगंज क्षेत्र के जसवल भरवलिया में जूते-चप्पल की दुकान है। गुरुवार को देर शाम वे दुुकान बंद कर अपने 11 वर्षीय भतीजे साबिर अली पुत्र इंसान अली के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के दक्षिण टावर के पास  जैसे ही पंहुचे कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया और शोहरत अली की कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से उनका भतीजा सहम गया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। सूचना पर थानाध्यक्ष मेंहदावल सुधीर कुमार सिंह मौके पर पंहुच गए। कुछ घंटों में एसपी शैलेष पांडेय, एएसपी अशोक वर्मा, सीओ उत्तम सिंह भी मौके पर गये। एसओ ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों की संख्या दो थी। एक बदमाश हेलमेट पहने था और दूसरा अपना मुँह गमछा से बांध रखा था। मृतक के भाई व भयहु के बीच विवाद चल रहा था। मृतक अपने भाई की मदद कर रहा था। परिवार के लोग आशंका जता रहे हैं कि कहीं घटना की वजह यही तो नहीं है? एसपी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शोहरत अली के भाई अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। शोहरत अली आने भाई की मदद कर रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी खुन्नस में भयहु के मायके वालों ने हत्या कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed