{"_id":"5797ae8c4f1c1b697d21ef3a","slug":"three-sculptures-stolen-from-the-temple-of-ashtadhatu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी
sant kabir nagar
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा क्षेत्र के सांथा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चोर अष्टधातु की तीन मूर्तियां चुरा ले गए। घटना सोमवार रात की है। टूटे ताले मंदिर से कुछ दूरी पर पड़े मिले। मंगलवार को सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी हासिल कर जांच में जुट गई।
मंदिर के पुजारी तरैना गांव निवासी राधे कृष्ण पांडेय पुत्र शिवमंगल पांडेय ने बताया कि ठाकुरद्वारा मंदिर में अष्टधातु की 100 साल पुरानी भगवान विष्णु, भगवान राम और राधाजी की तीन मूर्तियां स्थापित थीं। सोमवार की शाम को भी वह रोज की भांति पूजा पाठ करके अपने घर चले गए थे। रात में मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर तीनों मूर्तियों को ले गए। मंगलवार को जब वह मंदिर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के फाटक का ताला खुला हुआ देख कर भौचक रह गए।
अंदर जाकर देखा तो भगवान अष्टधातु की तीनों मूर्तियां गायब थीं। धीरे- धीरे घटना पूरे कसबे के लोगों तक पहुंच गई और मंदिर पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सांथा चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार यादव अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी राधे कृष्ण पांडेय ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए तहरीर दी। चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार यादव ने बताया कि मंदिर के पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी हुई मूर्तियों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा।