फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three cases filed against Chowki Incharge

चौकी इंचार्ज समेत तीन पर केस दर्ज होगा

Wed, 12 Apr 2017 11:54 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 12 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three cases filed against Chowki Incharge
court
चार साल पूर्व एक युवक को पकड़ कर कांटे चौकी ले जाने और 50,000 रुपये लेकर छोड़ने के आरोप के मामले में सीजेएम ने पूर्व चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा निवासी रामबरन यादव का आरोप था कि 24 फरवरी 2013 को उनके खेत में मटर तोड़कर कुछ लोगों ने नुकसान पहुंचा दिया था। बाद में उनके लड़के पूरन को कांटे चौकी इंचार्ज विंदेश्वरी मणि, सिपाही सुशील मणि त्रिपाठी व राकेश पांडेय पकड़कर चौकी पर ले गए। आरोप था कि इन तीनों पुलिस कर्मियों ने बेटे को छोड़ने के लिए पच्चास हजार रुपये की मांग की। रकम न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


वह किसी तरह से खाते से पैसा निकालकर तीनों पुलिस कर्मियों को दिया। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने उनके बेटे को छोड़ा। घटना की सूचना कोतवाली और एसपी को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई। उसके बाद परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेएम दीपकांत मणि ने मामले को गंभीर व संज्ञेय प्रकृति का अपराध मानते हुए पूर्व चौकी इंचार्ज विंदेश्वरी मणि समेत तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने का प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद को आदेश दिया है। इसके साथ ही एसपी को आदेशित किया है कि यदि तीनों पुलिस कर्मी कोतवाली में नियुक्त हो तो उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed