फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother and brother of prime murder accused arrested.

Auraiya News: हत्या के मुख्य आरोपी की मां-भाई गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother and brother of prime murder accused arrested.
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव में युवक हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी की मां और भाई शामिल हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया वहां से दोनों को इटावा जेल भेज दिया गया। हालेपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुमित नारायण पुत्र अशोक बाबू की चार सितंबर को खेत में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी रितिक कुमार सिंह उर्फ दीप पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मामले की गहन विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी की मां गीता देवी उर्फ गुड्डी (42) और भाई आनंद कुमार उर्फ भूरे (21) की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अमिलिया ओवरब्रिज के पास से दबोच लिया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed