{"_id":"6acbd5eea553ef06660101e2","slug":"held-captive-and-beaten-for-demanding-payment-for-maize-seeds-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157625-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मक्का बीज का बकाया मांगने पर बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मक्का बीज का बकाया मांगने पर बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मक्का बीज का बकाया मांगने पर चार लोगों ने सप्लायर के साथ गालीगलौज कर उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि लात-घूंसों और बेल्टों से पिटाई की तथा जहरीला कीटनाशक पिलाने का प्रयास किया। मोबाइल और बाइक भी छीन लिए। पीड़ित ने रविवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव टडहा निवासी शैलेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि वह एक सीड्स कंपनी में सप्लायर का काम करता है। छह माह पहले उसने गांव के ही एक युवक को 56 हजार रुपये का मक्का बीज उधार दिया था। कई बार रुपये मांगने पर 43 हजार रुपये दिए जबकि 13 हजार रुपये बकाया हैं। आरोप है कि शनिवार को बकाया रुपये मांगने पर उक्त युवक ने उसे छिबरामऊ स्थित कांशीराम कॉलोनी के गोदाम पर बुलाया।
वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने उसके साथ गालीगलौज की और बंधक बनाकर लात-घूंसों व बेल्टों से पीटा। आरोप है कि उसे जहरीला कीटनाशक पिलाने का भी प्रयास किया गया। इस दौरान उसका मोबाइल और बाइक छीन ली। पुलिस को सूचना देने पर मोबाइल और बाइक छोड़कर भाग गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।