फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Elderly woman swindled after returning from the market; bike-borne men fled with her locket.

Auraiya News: बाजार आई वृद्धा से टप्पेबाजी, लॉकेट लेकर भागे बाइक सवार

Mon, 12 Oct 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman swindled after returning from the market; bike-borne men fled with her locket.
अजीतमल। कस्बे में 75 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ बाइक सवार दो शातिर युवकों ने टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया। मां दुर्गा ज्वैलर्स के सामने युवकों ने रुपये मांगने के बहाने महिला को उलझाया और बातों-बातों में उनसे सोने का लॉकेट उतरवाकर भाग गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी कैलाशी देवी ने बताया वह फफूंद रोड स्थित बाजार गई थीं। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा ज्वैलर्स के सामने बाइक सवार आए और बातों में उलझा लिया। बाद में उनका लॉकेट उतार कर बाइक लेकर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि फुटेज खंगालने के बाद भी फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed