फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three arrested in truck robber robbery

ट्रक चालक से हुई लूट में तीन गिरफ्तार

Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Thu, 15 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in truck robber robbery
ट्रक चालक से हुई लूट में तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत के पास दो दिन पहले ट्रक चालक से लूट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल, दो चाकू, एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया।  
विज्ञापन


एसपी आकाश तोमर ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दावा किया कि 12 नवंबर की रात कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत पास एक ढाबे पर खड़े कंटेनर ट्रक के चालक से कुछ लोगों ने लूटपाट की थी। मामले के पर्दाफाश के लिए टीम को लगाया गया था। चौकी प्रभारी कांटे शशि भूषण पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम 13 नवंबर की रात टेमा रहमत चौराहे के पास से उस्मान निवासी वासीन थाना दुधारा, मोहम्मद शमशाद निवासी वासीन थाना दुधारा और मो शरीफ निवासी वासीन थाना दुधारा को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो चाकू, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, एक एटीएम, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक हजार रुपये नकद बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 12 नवंबर की रात को टेमा रहमत के पास ढाबे पर खड़े कंटेनर ट्रक के चालक को मारपीट कर उससे तीन हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन व पर्स छीन लिए थे। कुछ दूर जाने के बाद पर्स में रखा ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड निकाल कर पर्स को फेंक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed