{"_id":"5cbf61b3bdec2213e3056bb2","slug":"thieves-broke-hands-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ
Wed, 24 Apr 2019 12:34 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मड़या मोहल्ले में सोमवार की रात चोरो ने एक घर का दरवाजा का ताला तोड़कर एक लाख के सामान उठा ले गए। मंगलवार सुबह गृह स्वामी को चोरी की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मड़या निवासी विंद्रावती पत्नी कमलदेव ने बताया कि 22 अप्रैल को उनकी मां का निधन हो गया था। इस वजह से वह परिवार समेत मायके चली गई थी और घर पर ताला बंद था। मंगलवार की सुबह जब घर पर आई तो देखा की दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और बाक्स टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि बाक्स में रखा एक लाख का जेवर, पीतल के बर्तन, कपड़ा व पांच हजार रुपये नकदी गायब था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कुशलपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है।