सोनभद्र। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसपी अभिषेक वर्मा ने 29 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। इसमें कई थानों और पुलिस चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। तबादला सूची के अनुसार रामसिंहासन शर्मा को रामपुर बरकोनिया से म्योरपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभय नाथ सिंह यादव को चोपन से रायपुर, संतोष कुमार सिंह को डाला चौकी से शक्तिनगर एसएसआई, कुंवर सिंह को पनौरा चौकी से बभनी और मु. मेराज खां को जुगैल से दुद्धी भेजा गया है। राहुल पांडेय को शाहगंज चौकी से पिपरी, रामज्ञान सिंह यादव को चोपन से शक्तिनगर और धर्मदेव यादव को रॉबर्ट्सगंज से घोरावल भेजा गया है। इसी तरह राजेंद्र प्रसाद यादव को घोरावल से विंढमगंज, सरफराज हुसैन को बभनी से शाहगंज, महेंद्र प्रसाद यादव को सुअरसोत चौकी से करमा और उमाशंकर यादव को लोधी चौकी से शाहगंज कस्बे में तैनाती दी गई है। रामबचन सिंह यादव को शक्तिनगर से रॉबर्ट्सगंज, मायाशंकर शुक्ल को ईको प्वाइंट चौकी से ओबरा और मायाशंकर सिंह को जुगैल से रॉबर्ट्सगंज भेजा गया है। इसके अलावा दीनानाथ यादव को रॉबर्ट्सगंज से म्योरपुर, वीरेंद्र यादव को ओबरा से बीजपुर, ओमप्रकाश नारायण सिंह को नई बाजार चौकी से शाहगंज एसएसआई और दीनानाथ सिंह को चोपन से जुगैल भेजा गया है।