{"_id":"5a4140094f1c1bfc0f8b5e8e","slug":"theft-in-two-shops-near-kotvali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से सटे चाचा-भतीजा की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली से सटे चाचा-भतीजा की दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक चाचा और भतीजा की दुकान में रविवार की रात चोरी की वारदात हुई। चोर उनके दुकानों से 26000 रुपये नकदी, लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरा चुरा ले गए। सोमवार को पीड़ित जब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुरानी तहसील खलीलाबाद के निवासी मोहम्मद सलीम खान पुत्र मुस्तफा हुुसेन उर्फ बीपत ने बताया कि आजाद तिराहे पर फैमस इलेक्ट्रानिक्स नाम की उनकी दुकान है। जबकि उसी मंजिल में उनके भतीजे की फैमिली मिनी मार्ट की दुकान अभी 21 दिसंबर को खुली है।
रविवार की रात बगल की छत के रास्ते कुछ चोर फैमिली मिनी मार्ट की दुकान में पहले घुस गए। जहां लगे तीन सीसीटीवी कैमरे को तोड़े और उसके पूरे सिस्टम को तोड़ कर कब्जे में ले लिए। उसके बाद रखा लैपटॉप और काउंटर तोड़ कर उसमें रखा 20,000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
बाद में चोर नीचे इलेक्ट्रिक की दुकान में घुस गए। जहां कैश काउंटर तोड़ कर उसमें रखा 6000 रुपये उठा ले गए। पीड़ित मोहम्मद सलीम खान की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
पुलिस की सतर्कता पर उठा सवाल
कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर आजाद तिराहे के पास पुलिस की पिकेट भी लगती है। यहीं पर पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। बावजूद इसके चाचा- भतीजा की दुकान में चोरी की वारदात हुई और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई।
रात में डायल 100 नंबर की गाड़ी के साथ पुलिस की गश्त करने वाली गाड़ी भी रात में कई दफा आजाद तिराहा होकर ही गुजरती है। चोर ऊपरी मंजिल में स्थित फैमिली मिनी मार्ट की दुकान में लगे तीनों सीसीटीवी कैमरा और उसका पूरा सिस्टम उठा ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। इधर पुलिस की ओर से लगाया गया सीसीटीवी कैमरा भी बेकार है। ऐसी दशा में पुलिस के लिए घटना का पर्दाफाश करना किसी चुनौती से कम नहीं है।